भारत का सौर ऊर्जा अभियान :रीवा सौर प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश (ये लेख विभिन समाचार पत्रों में छपे सम्पादकीय लेखों पर आधारित है )
सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है। सौर ऊर्जा के लिए मुख्य रूप से सूर्या की उपलब्धता होना अनिवार्य है और भारत के लिए मजबूत पक्ष ये है कि भारत एक उष्ण-कटिबंधीय देश है। उष्ण- कटिबंधीय देश होने के कारण हमारे यहाँ वर्ष भर सौर विकिरण प्राप्त होती है, जिसमें सूर्य प्रकाश के लगभग 3000 घंटे शामिल हैं। भारतीय भू-भाग पर पाँच हज़ार लाख किलोवाट घंटा प्रति वर्गमीटर के बराबर सौर ऊर्जा आती है। भारत सरकार ने 2022 के अंत तक 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें पवन ऊर्जा से 60 गीगावाट, सौर ऊर्जा से 100 गीगावाट, बायोमास ऊर्जा से 10 गीगावाट और लघु जलविद्युत परियोजनाओं से 5 गीगावॉट शामिल है। सौर ऊर्जा उत्पादन में सर्वाधिक योगदान रूफटॉप सौर उर्जा (40 प्रतिशत) और सोलर पार्क (40 प्रतिशत) का है। यह देश में बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता का 16 प्रतिशत है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर स्थापित क्षमता का 60 प्रतिशत करना है। क्यूंकि आवादी के मामले में भारत 2040 तक चीन से आगे निकल जाएगा तो हमें इस बात को धयान में रखते और प्रकृति के अत्यधिक दोहन से होने वाले नु...